Ragi Vs Bajra Vs Jowar Roti: रागी, ज्वार या बाजरा... कौन सी रोटी है ज्यादा फायदेमंद? जानें खाने की सही मात्रा और तरीका

Ragi Vs Bajra Vs Jowar Roti: रागी, ज्वार या बाजरा... कौन सी रोटी है ज्यादा फायदेमंद? जानें खाने की सही मात्रा और तरीका

Best Millet Roti For Health: रागी, ज्वार और बाजरा तीनों ही सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं। अगर आप संतुलित तरीके से और सही मात्रा में इन्हें अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो यह आपकी हेल्थ को काफी बेहतर बना सकते हैं।



Which Millet Is Best For Health: आजकल हेल्दी खाने का ट्रेंड बढ़ रहा है और लोग गेहूं की रोटी की जगह रागी, ज्वार और बाजरा जैसी मिलेट्स यानी मोटे अनाज को अपनी डाइट में शामिल कर रहे हैं। लेकिन सवाल यह है कि इन तीनों में सबसे ज्यादा फायदेमंद कौन है? और इन्हें कितना और कैसे खाना चाहिए?

ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट दिव्यशिखा गुप्ता (मुख्य दूरदर्शी और संस्थापक - मिलवाइज) से बातचीत के दौरान उन्होंने हमें बाजरा, ज्वार और रागी के बारे में कई दिलचस्प चीजें बताई हैं। तो चलिए जानते हैं एक्सपर्ट का क्या कहना है?

 

रागी रोटी

जिन लोगों को कैल्शियम की कमी होती है या फिर हड्डियों को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए रागी के आटे से बनी रोटी बेस्ट रहेगी। इसके अलावा वजन कम करने के लिए रागी वाली रोटी बेस्ट रहेगी।
ऐसा इसलिए क्योंकि रागी में बहुत ज्यादा कैल्शियम होता है और ये फाइबर से भरपूर होती है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है। साथ ही, डायबिटीज के मरीजों के लिए अच्छा विकल्प रहेगी। रागी की रोटी थोड़ी भारी होती है, इसलिए ज्यादा खाने से पाचन में दिक्कत हो सकती है। 

 

ज्वार रोटी

जिनको ग्लूटेन से एलर्जी होती है या आप अपनी हार्ट हेल्थ सुधारना चाहते हैं, तो ज्वार के आटे से बनी रोटी आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये ग्लूटेन फ्री होती है। ज्वार में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो कोलेस्ट्रॉल कम करने में मददगार होती है। ज्वार की रोटी सूखी हो सकती है, इसलिए इसे दाल या सब्जी के साथ खाना बेहतर है।

Uploaded image

बाजरा रोटी

शरीर को गर्म रखने के लिए बाजरे से बनी रोटी बेस्ट होती है। खासकर सर्दियों में इसका सेवन सबसे ज्यादा किया जाता है। एनीमिया यानी खून की कमी से जूझ रहे लोगों के लिए बाजरे से बनी रोटी बेस्ट होती है। यह रोटी आयरन और मैग्नीशियम से भरपूर होती है और एनर्जी बढ़ाने में मदद करती है। साथ ही, यह पाचन के लिए अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है। गर्म तासीर होने के कारण गर्मियों में सीमित मात्रा में खाएं।

Uploaded image

कौन सी है सबसे ज्यादा फायदेमंद?

वैसे तो तीनों ही अपने-अपने तरीके से फायदेमंद हैं। कैल्शियम के लिए रागी इ बनी रोटी सबसे बेहतर ऑप्शन में से एक है। दिल और वजन के लिए ज्वार अच्छा विकल्प हो सकता है। एनर्जी और आयरन के लिए बाजरे की रोटी सबसे ज्यादा फायदेमंद होती है। यानी आपको अपनी जरूरत के हिसाब से चुनाव करना चाहिए।


 

  • एक समय में 1-2 रोटी काफी होती है। 
  • दिन में 1 बार मिलेट रोटी खाना अच्छा रहता है। 
  • शुरुआत में कम मात्रा से शुरू करें, फिर धीरे-धीरे बढ़ाएं।
Uploaded image

खाने का सही तरीका क्या है?

  • रोटी को दाल, हरी सब्जी या दही के साथ खाएं। 
  • इसमें ज्यादा तेल या घी न लगाएं। 
  • अलग-अलग दिन अलग मिलेट खाएं। 
  • रात की बजाय दिन में खाना ज्यादा बेहतर है। इससे पाचन आसान रहता है

रागी, ज्वार और बाजरा तीनों ही सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं। अगर आप संतुलित तरीके से और सही मात्रा में इन्हें अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो यह आपकी हेल्थ को काफी बेहतर बना सकते हैं।

0 comments

Leave a comment

Please note, comments need to be approved before they are published.